मेलबर्न के गुरुद्वारे में आग से नुकसान (लीड-1)
एबीसी ऑनलाइन ने बुधवार को खबर दी कि पुलिस मेलबर्न के दक्षिण-पूर्व स्थित इस अर्धनिर्मित गुरुद्वारे को नुकसान पहुंचाने वाली आग के कारणों की जांच कर रही है।
अधिकारियों को संदेह है कि लिब्रूक के एवांस रोड स्थित इस गुरुद्वारे की इमारत में आग अलाव की वजह से ही भड़की होगी। आग देर रात करीब साढ़े बारह बजे भड़की। अधिकारियों को ऐसा नहीं लगता कि इस धार्मिक स्थल को निशाना बना गया है।
अग्निशमन सेवा प्राधिकरण के फिलिप चार्ल्स का कहना है कि यदि गुरुद्वारे की इमारत पूरी तरह बनकर तैयार हो गई होती तो अग्निकांड का असर बहुत गंभीर रहा होता।
उन्होंने बताया, "खुशकिस्मती से इमारत का ढांच कंकरीट से बना है इसलिए पूरी इमारत अभी तक सुरक्षित है।"
भारतीयों पर पिछले साल से आस्ट्रेलिया में हमले हो रहे हैं। हमलों की दो घटनाओं में भारतीयों को जान गंवानी पड़ी है। गत 29 दिसम्बर को न्यू साउथ वेल्स में रणजोध सिंह नाम का युवक मारा गया था जबकि दो जनवरी को एक अन्य भारतीय नितिन गर्ग की भी चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications