पश्चिम बंगाल में बंद के दौरान यातायात बाधित
कोलकाता, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना जिले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा आयोजित 12 घंटे के बंद के दौरान जहां रेल सेवाएं और सड़क यातायात पर असर पड़ा वहीं गंगासागर जाने वाले हजारों तीर्थयात्रियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि माकपा समर्थकों के सियालदह दक्षिण रेलखण्ड पर पटरियों पर धरना देने से रेल सेवाएं ठप हो गईं। सियालदह स्टेशन पर बड़ी संख्या में गंगासागर जाने वाले तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ लगी हुई थी।
माकपा समर्थकों ने बसों और वाहनों को भी रोका जिससे आवागमन बाधित हुआ। समर्थकों ने शहर के मुख्य बाईपास को बंद कर दिया। बंद के दौरान शहर की दुकानें, बाजार और कार्यालय बंद रहे।
गौरतलब है कि बंद का आह्वान माकपा के चार समर्थकों की सोमवार को कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा हत्या के विरोध में किया गया है। तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को गलत बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications