मशहूर आरटीआई कार्यकर्ता सतीश शेट्टी की हत्या (लीड-1)

पुणे, 13 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में सूचना के अधिकार (आरटीआई) के दम पर कई भूमि घोटलों का खुलासा करने वाले मशहूर आरटीआई कार्यकर्ता सतीश शेट्टी की पुणे के निकट बुधवार को हत्या कर दी गई।

शेट्टी पर तालेगांव इलाके में उस समय हमला किया गया जब वह सुबह की सैर पर निकले थे। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। तालेगांव-लोनावला इलाके में भूमि घोटालों के खुलासों का श्रेय शेट्टी को ही जाता है।

तालेगांव थाने के अधिकारी प्रदीप अफाले ने आईएएनएस को बताया, "सुबह लगभग 7.15 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने शेट्टी पर हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।"

शेट्टी के एक साथी ने बताया कि वह सुबह लगभग 6.45 बजे घर से सैर के लिए निकले थे। भंडारी अस्पताल के निकट उन पर तलवार से हमला किया गया।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के आसपास भूमि सौदों में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा करने के बाद से शेट्टी आरटीआई से जुड़े एक बड़े और सम्मानित नाम बन गए थे।

गैर सरकारी संगठन 'मूवमेंट अगेंस्ट इंटिमिडेशन, थ्रेट्स एंड रिवेंज अगेंस्ट ऐक्टविस्ट' (मित्रा) की संयोजक सुमैरा अब्दुलअली ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा, "सामाजिक कार्यकताओं को निशाना बनाने का सिलसिला चल पड़ा है। इस तरह के हमले रोकने के लिए सरकार को तत्काल कदम उठाने चाहिए।"

'मित्रा' ने राज्य के गृह मंत्री आर. आर. पाटिल को एक पत्र भेजा है जिसमें विगत कुछ वर्षो के दौरान समाजसेवियों पर हमलों का जिक्र किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+