ह्वाइट हाउस के तीसरे बिन बुलाए मेहमान ने नामी हस्तियों संग फोटो खिंचवाए

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में दिए गए भोज में बिना निमंत्रण शिरकत करने वाले कार्लोस एलेन को भलेही ओबामा और मनमोहन सिह के नजदीक जाने का मौका नहीं मिला, लेकिन उसने अपने इस पल को यादगार बनाने के लिए दूसरी कई नामचीन हस्तियों के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं।

ह्वाइट हाउस के तीसरे घुसपैठिए के तौर पर चिन्हित एलेन ने न सिर्फ जायकेदार व्यंजनों का लुत्फ उठाया था, बल्कि कई हस्तियों से मिलने की अपनी चाहत भी पूरी की थी।

एक सौंदर्य प्रसाधक (स्टाइलिस्ट) इर्विन गोमेज द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए फोटो से पता चलता है कि एलेन ने कई फोटो सेशन में भी घुसपैठ की थी।

इस भोज के घुसपैठिए के तौर पर सबसे पहले तारेक और मिशेल सलाही को चिन्हित किया गया था। मिशेल सलाही ने इस भोज में शिरकत की तैयारी के तहत गोमेज के जार्जटाउन स्थित सैलून में जाकर अपनी सूरत निखरवायी थी।

फोटो से ऐसा लगता है कि एलेन को विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, संसद अध्यक्ष नैंसी पेलोसी, लुइसियाना के गर्वनर बॉबी जिंदल, सीएनएन के एंकर फरीद जकारिया और लेखक दीपक चोपड़ा तक पहुंचने में कामयाबी मिल गई थी।

कई तस्वीरों में एलेन को पूर्व विदेश मंत्री कोलिन पावेल, एटर्नी जनरल एरिक होल्डर, राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार डेविड एक्सेलरोड, न्यू मेक्सिको के गवर्नर बिल रिचर्डसन, सीनेट बैंकिंग समिति के प्रमुख क्रिस डॉड, राष्ट्रपति पद के दावेदार रह चुके और सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष जॉन केरी एवं निम्न सदन की न्यायिक समिति के प्रमुख जॉन कोनयेयर्स के पास खड़ा दिखाया गया है।

तस्वीरों में एलेन को ह्वाइट हाउस प्रेस सचिव रॉबर्ट गिब्स, आर्थिक सलाहकार लैरी समर्स, एनबीसी एंकर ब्रायन विलियम्स, ओबामा के निजी सहायक रेगी लव आदि जैसी हस्तियों के आस-पास मंडराते भी दिखाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+