पाक में सड़क दुर्घटना में 11 बच्चों की मौत
इस्लामाबाद, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब सूबे में बुधवार को एक मानवरहित रेलवे क्रांसिंग पर एक वैन के ट्रेन से टकराने से11 बच्चों और चालक की मौत हो गई।
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक लाहौर से 250 किमी दूर मिंया चन्नू के नजदीक मूसा विर्क रेलवे क्रॉसिंग पर वैन क्वे टर से आ रही जाफराबाद एक्सप्रेस से जा टकराई।
मिंया चन्नू के नेशनल असेंबली के सदस्य असलम बोदला ने बताया कि इस हादसे में कम से कम आठ बच्चे घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि चालक कोहरे की वजह से रेलगाड़ी को देख नहीं पाया ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications