दुर्घटना में मारे गए युवकों का शव दिल्ली भेजा गया
राजधानी शिमला से 110 किलोमीटर दूर बिलासपुर जिले के धुमारविन इलाके के दाधोल गांव के निकट सोमवार रात एक स्कार्पियो गाड़ी एक पुल से टकराने के बाद खड्ड में जा गिरी थी। इस दुर्घटना में दिल्ली के सात लोगों की मौत हो गई थी। सभी दोस्त थे। दुर्घटना में दो लोग घायल हुए थे।
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक कुलदीप शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "दुर्घटना में मारे गए सातों लोगों के शव मंगलवार रात उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया।"
उन्होंने बताया,"दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गणेश और प्रवेश को चण्डीगढ़ के पीजीआई रेफर किया गया है।"
इस हादसे में मृतकों की पहचान गजेंदर रस्तोगी (26), दीपक गर्ग (28), सोनू (20), नितिन (29), जॉनी (21), शैलेश (24) और चालक सुशील गर्ग (33) के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में आठ दोस्तों में से पांच पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी के सी-ब्लाक निवासी थे। उन्होंने इसी इलाके से वाहन किराए पर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications