पश्चिम बंगाल में 8 तीर्थयात्रियों की मौत
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर है। यह हादसा डेनकुनी टॉल प्लाजा के समीप हुआ जब घने कोहरे की वजह से बस चालक ट्रक को देख नहीं पाया।
सभी तीर्थयात्री मकर संक्रान्ति के मौके पर गंगा स्नान के लिए गंगा सागर जा रहे रहे थे। गौरतलब है कोलकाता से 150 किलोमीटर दक्षिण में स्थित गंगा सागर में मकर संक्रान्ति के मौके पर बड़ी संख्या में हिन्दू स्नान करने पहुंचते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications