दिल्ली में बूंदा बांदी, कोहरे से राहत
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्ष के इस समय में औसत तापमान से थोड़ा ऊपर है। वहीं सुबह नौ बजे दृश्यता 300 मीटर तक थी।"
अधिकारी ने बताया, "दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम तक बारिश जारी रहने की संभावना है। हम गुरुवार सुबह कोहरा पड़ने की आशा कर रहे हैं।"
बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि सुबह नौ बजे कम दृश्यता के बावजूद उड़ाने प्रभावित नहीं हुई। सभी उड़ाने अभी तक सामान्य हैं।
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार को 15 रेलगाड़ियों के परिचालन समय में देरी हुई। पिछले कुछ दिनों से यही स्थिति बनी हुई है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) सत्येंद्र सिंह गर्ग ने आईएएनएस को बताया, "मौसम की वजह से कुछ इलाकों में यातायात बाधित हुआ। लेकिन हमने प्रत्येक सिग्नल पर अधिक यातायातकर्मियों को तैनात किया है। बुधवार को स्थिति अच्छी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications