ज्योति बसु की हालत नाजुक
कोलकाता के साल्टलेक स्थित एमआरआई अस्पताल में 95 वर्षीय बसु को एक जनवरी को भर्ती करवाया गया था। अस्पताल द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि बसु को दिन में खून चढ़ाया जाएगा। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए उन्हें मंगलवार को भी खून चढ़ाया गया था।
बुलेटिन में कहा गया है, "उनकी हालत अभी तक नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है लेकिन संक्रमण में कुछ कमी आई है।"
चिकित्सकों ने उनके मस्तिष्क में जमा रक्त के थक्के की स्थिति का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन किया। थक्के में कोई नया परिवर्तन नजर नहीं आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications