राणा के खिलाफ आरोप दायर होने के आसार

समाचार पत्र 'वाल स्ट्रीट जरनल' के अनुसार यह पता नहीं चल सका है कि राणा को किन मामलों में आरोपी बनाया जाएगा। अखबार ने बुधवार को खबर दी कि विगत अक्टूबर में राणा के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत में कहा गया था कि मुंबई हमले की जानकारी उसे पहले से ही थी।

राणा और उसके साथी डेविड कोलमैन हेडली को पहले ही डेनमार्क के अखबार 'जिलेदंस पोस्टन' के कार्यालयों पर हमले की साजिश रचने का आरोपी बनाया गया था। उल्लेखनीय है कि इसी अखबार ने वर्ष 2005 में पैगम्बर के विवादास्पद कार्टून छापे थे।

राणा का साथी हेडली भी पाकिस्तानी मूल का नागरिक है। अभियोजकों ने राणा के खिलाफ विगत अक्टूबर में ही आपराधिक मामला दर्ज किया था। उसके खिलाफ अभियोग दायर करने के लिए सरकार के पास गुरुवार तक का समय है।

अखबार ने इस मामले की जांच से जुड़े लोगों के हवाले से कहा है कि गिरफ्तारी के बाद हेडली के जरिए जांच अधिकारियों को राणा के मुंबई हमले से संबंधों का पता चला।

अभियोजकों ने हेडली पर आरोप लगाया है कि हमले से पहले उसने मुंबई का दौरा कर प्रमुख ठिकानों की टोह ली थी। अदालत में पेश दस्तावेजों में कहा गया है कि हमले से पहले राणा मुंबई में था और वहां से दुबई गया था।

हेडली और राणा के मामले में सरकार की ओर से पेश हलफनामें के अनुसार राणा विभन्न स्थानों पर हमलों के लिए पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ बातचीत में शामिल था।

गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में लगभग लगभग 174 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+