हसीना की भारत यात्रा असफल : बांग्लादेशी विपक्ष

ढाका, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी(बीएनपी) ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा को 'पूरी तरह असफल' करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि शेख हसीना ने भारत से समझौते करते वक्त देश के हितों का ख्याल नहीं रखा।

पार्टी के महासचिव खंडाकेर देलवर होसैन ने कहा कि भारत के साथ हुए समझौतों में बांग्लादेश के हितों की कुर्बानी दी गई और उनकी पार्टी इस मसले पर पूरे देश को गोलंबद करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस मसले पर सरकार को घेरने के लिए आंदोलन की तैयारी में जुट जाएं।

उन्होंने देर मंगलवार को कहा कि शेख हसीना के भारत दौरे से देश को कुछ भी लाभ नहीं हुआ। लाभ की बजाए देश को नुकसान ही पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि भारत के साथ हुए प्रत्यर्पण समझौते और आयात संबंधी समझौते की शर्ते भारत के पक्ष में झुकी हुई हैं। उनका कहना है कि ऐसे समझौतों से बांग्लादेश की जनता का कल्याण नहीं होगा। 'द डेली स्टार' अखबार के मुताबिक बीएनपी इस मसले पर सरकार को घेरने की योजना बना रही है। पार्टी का आरोप है कि हसीना सरकार बांग्लादेश को भारत का बाजार बनाने पर तुली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+