मेलबर्न के निर्माणाधीन गुरुद्वारे में लगी आग
एबीसी ऑनलाइन ने बुधवार को खबर दी कि पुलिस अग्निकांड की जांच कर रही है। अधिकारियों को संदेह है कि घटनास्थल पर जल रहे अलाव की वजह से ही लिब्रूक के एवांस रोड स्थित इस गुरुद्वारे की इमारत में आग भड़क उठी होगी। आग देर रात करीब साढ़े बारह बजे भड़की। अधिकारियों को ऐसा नहीं लगता कि इस धार्मिक स्थल को निशाना बना गया हो।
अग्निशमन सेवा प्राधिकरण के फिलिप चार्ल्स का कहना है कि यदि गुरुद्वारे की इमारत पूरी तरह बनकर तैयार हो गई होती, अग्निकांड का असर बहुत गंभीर रहा होता। उन्होंने बताया, "खुशकिस्मती से इमारत का कंकरीट से बना ढांचा पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन आग से वहां के सामान को कुछ नुकसान पहुंचा है।"
भारतीयों पर पिछले साल से आस्ट्रेलिया में हमले हो रहे हैं। इसी साल ऐसे ही हमलों में दो भारतीयों की मौत हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications