चण्डीगढ़ में बूंदाबादी के बाद धूप खिली, सर्दी से राहत

चण्डीगढ़, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब, हरियाणा और उनकी संयुक्त राजधानी चण्डीगढ़ में बुधवार को बूंदाबादी के बीच खिली धूप का लोगों ने आनंद लिया।

मौसम विभाग ने दिन का तापमान और बढ़ने और अगले कुछ दिनों में और बारिश की भी संभावना जाहिर की है।

पिछले एक हफ्ते से शीतलहर झेल रहे लोगों को दिन की शुरूआत हल्की धूप के साथ होने से सर्दी और कोहरे से राहत मिली।

चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब का अमृतसर शहर सबसे सर्द रहा वहां का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.2 और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "पंजाब और हरियाणा के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बरसात हुई है जिससे घने कोहरे और बादलों से राहत मिली है। हमें अगले 48 घंटों में और बारिश होने की उम्मीद है।"

उन्होंने बताया कि विभाग के अनुमान के मुताबिक दिन का तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है जबकि रात का तापमान स्थिर रहेगा। इस वृद्धि के बावजूद क्षेत्र में शीत लहर के चलते मौसम सर्द बना रहेगा।

हरियाण के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान 4.9, 7.8 और 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+