गूगल ने चीन छोड़ने की दी धमकी
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी गूगल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि दिसंबर में उसके कारपोरेट आधारभूत संरचनाओं पर एक गंभीर हमला किया गया, जिसका आधार चीन था। इस हमले के कारण गूगल के बौद्धिक संपदा की चोरी हुई।
बयान में कहा गया है कि हमले का मुख्य उद्देश्य चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के जी-मेल अकांउट को हैक करना था। लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। वे केवल दो जी-मेल अकाउंट तक ही पहुंच सके और मामूली जानकारी हासिल कर सके। इसमें अकाउंट कब खोला गया था और विषय के बारे में जानकारी शामिल था।
गूगल ने यद्यपि कहा है कि इस हमले के आलावा अमेरिका, चीन और यूरोप में कम्युनिस्ट देश में मानवाधिकार की वकालत करने वाले लोगों के अकाउंट का किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा नियमित रूप से हैक किया जाता है।
बयान में कहा गया है कि गूगल के सुरक्षा चक्र को तोड़कर इन अकाउंटों तक पहुंच नहीं बनाया जाता बल्कि उपभोक्ता के कंप्यूटर तक पहुंच बनाकर ऐसा किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications