सीमा पर भारतीय जवान की मौत

भारतीय सैन्य अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में गोलीबारी की है. अधिकारियों का कहना है कि बीएसएफ़ के एक जवान को गोली लगी और वह घटनास्थल पर ही मारा गया. सीमापार से गोलीबारी और जवान की मौत की ख़बर ऐसे समय में आई है जब भारतीय रक्षा मंत्री एके एंटनी सीमा पर स्थिति का जायज़ा लेने पहुँचने वाले हैं.
भारतीय सेना ने सोमवार की शाम हुई इस घटना को 'संघर्ष विराम का एक और उल्लंघन' बताया है. दोनों सेनाओं ने नवंबर, 2003 से संघर्ष विराम का फ़ैसला किया था. सीमापार से गोलीबारी की ताज़ा घटना जम्मू से 240 किलोमीटर दूर पुँछ के सब्ज़ियान में हुई है.
सेना ने यह भी दावा किया है सोमवार को उन्होंने घुसपैठ के एक और प्रयास को विफल किया है. अधिकारियों का कहना है कि जनवरी में घुसपैठ का चौथा प्रयास था.












Click it and Unblock the Notifications