मिस्र-इसराइल सीमा पर बनेगी बाड़

Israel Egept

इसराइल ने मिस्र की सीमा के ज़रिए अवैध रुप से आने वाले लोगों और संदिग्ध चरमपंथियों को रोकने के लिए बाड़ बनाने की योजना को मंज़ूरी दे दी है. यह बाड़ गज़ा पट्टी के एलात शहर में बनेगी जिसकी सीमा मिस्र से लगती है. इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतान्याहू का कहना है कि यह फै़सला इसरायल के यहूदी और लोकतांत्रिक चरित्र को बचाने के लिए किया गया है.

हालांकि उन्होंने साफ़ किया कि संघर्ष के कारण भाग रहे शरणार्थियों को सीमा पार करने की अनुमति होगी. पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में लोग मिस्र से इसरायल में आए हैं. मिस्र की पुलिस ने कहा है कि उन्होंने मई महीने से अभी तक कम से कम 17 अफ़्रीकी लोग मारे गए हैं जो इसराइल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे.

अफ्रीकी देश इरीट्रिया, इथियोपिया और सूडान से बड़ी संख्या में लोग इसराइल जाने की कोशिश करते हैं. बाड़ लगाने के साथ ही सीमा पर अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे जो अवैध रुप से लोगों की आवाजाही रोकने में सक्षम होंगे. प्रधानमंत्री नेतान्याहू का कहना था, '' यह एक सामरिक फ़ैसला है. संघर्ष वाले क्षेत्रों से शरणार्थियों को आने की अनुमति होगी लेकिन हम इस बात की अनुमति नहीं दे सकते कि हज़ारों की संख्या में काम की तलाश कर रहे लोगों को अवैध रुप से इसराइल में आने दें.''

मिस्र के सुरक्षा बलों का कहना है कि उन्हें बाड़ लगाने की इसराइल की योजना के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है लेकिन उन्हें तबतक इससे आपत्ति नहीं है जब तक यह इसराइली ज़मीन पर बन रही हो. इससे पहले इसराइल ने वेस्ट बैंक इलाक़े में यह कहते हुए दीवार खड़ी कर दी थी कि वो इसके ज़रिए फ़लस्तीनी चरमपंथियों से इसराइली नागरिकों की रक्षा कर रहा है.

इस बीच इसराइली सेना ने कहा है कि उन्होंने ग़ज़ा में फ़लस्तीनी चरमपंथी संगठन इस्लामिक जिहाद के वरिष्ठ फील्ड कमाडंर को मार गिराया है और इसकी पहचान अवाद नुसैर के रुप में हुई है. फ़लस्तीनी चिकित्साकर्मियों का कहना है कि ग़ज़ा पट्टी पर एक इसराइली वायु हमले में तीन लोग मारे गए हैं जिनमें अवाद नुसैर भी थे.

इसराइली प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी है कि अब ग़ज़ा पट्टी से इसराइल की तरफ़ किए जाने वाले मोर्टार और रॉकेट हमलों का कड़ा जवाब दिया जाएगा. इसराइली सेना के अनुसार पिछले कुछ दिनों में ग़ज़ा पट्टी से इसराइल की ज़मीन पर कई रॉकेट दागे गए थे जिसके बाद वायु हमला किया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+