ऑस्ट्रेलिया में भारतीय युवक को जलाने की कोशिश

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय युवक को जलाने की कोशिश

ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताज़ा घटना मेलबर्न शहर में हुई है, जहाँ एक भारतीय युवक पर कुछ लोगों ने हमला किया और आग लगाकर जलाने की कोशिश की.

सिडनी से बीबीसी संवाददाता निक ब्रायंट ने जानकारी दी है कि ये घटना उस समय हुई जब ये भारतीय युवक एक डिनर पार्टी के बाद अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था. रास्ते में कुछ लोगों ने उन पर हमला किया, जिन्होंने इस भारतीय युवक पर कोई तरल पदार्थ डाला और फिर आग लगा दी.

इस भारतीय युवक को मेलबर्न के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि वे नहीं जानते कि इस युवक पर हमला क्यों हुआ या क्या ये कोई नस्लवादी हमला था.

नाराज़गी बीबीसी संवाददाता का कहना है कि ताज़ा घटना से भारत में ग़ुस्सा बढ़ सकता है. पहले ही ऑस्ट्रेलिया में हुई घटनाओं की भारत में कड़ी प्रतिक्रिया हुई है और सरकार ने भी अपनी आपत्ति जताई है. बीबीसी संवाददाता का कहना है कि ताज़ा घटना से भारत में ग़ुस्सा बढ़ सकता है. पहले ही ऑस्ट्रेलिया में हुई घटनाओं की भारत में कड़ी प्रतिक्रिया हुई है और सरकार ने भी अपनी आपत्ति जताई है.

ये घटना ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिनों पहले एक भारतीय छात्र नितिन गर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद भारत सरकार ने वहाँ रह रहे भारतीयों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे. पिछले साल से ही भारतीय छात्रों के ख़िलाफ़ हमले हो रहे हैं.

बीच में इस तरह की हिंसा थमी थी लेकिन पिछले महीने से फिर ये हमले बढ़े हैं. इन घटनाओं के मद्देनज़र ऑस्ट्रेलिया जाकर पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में कमी आई है. ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय छात्रों का दावा है कि मेलबर्न में नस्लवादी हमले हो रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+