अलग तेलंगाना पर नहीं बन पाई सहमति

राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस से लेकर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) जैसी सभी राजनीतिक पार्टियों ने राज्य की जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए एक संयुक्त बयान तो जारी कर दिया है, लेकिन टीआरएस आंध्र प्रदेश से पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की अपनी मांग पर पूरी तरह अड़ी हुई है।
तेलंगाना समर्थक आंदोलन का नेतृत्व कर रहे टीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव ने कहा है कि बैठक में कोई निर्णय नहीं हो पाया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "हम केंद्र सरकार से अंतिम जवाब आने का इंतजार कर रहे हैं।" इस बीच बैठक में हिस्सा लेने आए आंध्र प्रदेश के सभी आठ राजनीतिक दलों के नेताओं ने आंध्र प्रदेश जनता से राज्य में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।
राज्य में शांति की अपील
बैठक की समाप्ति के बाद जारी हुए एक संयुक्त बयान में नेताओं ने कहा है, "गृह मंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में आंध्र प्रदेश के आठ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के हम प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। हमने बैठक के दौरान अपने विचार जाहिर किए हैं और केंद्र सरकार ने उन विचारों पर गौर किया है। इस बीच हमारी यह ईमानदार अपील है कि राज्य में शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था की स्थिति बरकरार रखी जाए।"
गृह मंत्री चिदंबरम ने राज्य में विरोध प्रदर्शन पर लगाम लगाने की भी वकालत की। चिदंबरम ने इस बात से इंकार किया कि केंद्र सरकार ने तेलंगाना के गठन की प्रक्रिया को मंजूरी देने में जल्दबाजी की थी।
गृह मंत्री ने अपनी आरंभिक टिप्पणी में कहा, "हमें आंध्र प्रदेश में सामान्य स्थिति बहाल करने के मूल महत्व को स्वीकार करना चाहिए। वहां जारी प्रदर्शनों और बंद को रोका जाना चाहिए। छात्रों को स्कूल और कॉलेज जाना चाहिए। कानून और व्यवस्था बहाल होनी चाहिए। लोगों को आम दिनचर्या के अनुसार काम करने की आजादी होनी चाहिए।"
गृहमंत्री द्वारा बुलाई इस बैठक में कांग्रेस, तेलुगू देशम पार्टी, प्रजा राज्यम, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक के आरंभ में चिदंबरम ने नए राज्य के मुद्दे पर उन भ्रमों को दूर करने का प्रयास किया जिनके कारण पूरे राज्य में प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह गलतफहमी है कि केंद्र सरकार ने जल्दबाजी में काम किया, राजनीतिक दलों से सलाह नहीं ली गई और गृह मंत्री के रूप में मैंने व्यक्तिगत स्तर पर काम किया।"
चिदंबरम बोले राजनीतिक मेलमिलाप जरूरी
चिदंबरम ने कहा कि इन बातों के समर्थन में कोई भी तथ्य पेश नहीं किया जा सकता। गृह मंत्री ने राजनीतिक दलों से मेल-मिलाप और सदिच्छा दिखाने का आग्रह किया। चिदंबरम ने कहा, "अंतत: आपको जवाब खोजने चाहिए और एक समाधान ढूंढने में केंद्र सरकार की मदद करनी चाहिए। इस बैठक की कार्यसूची सीमित है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यदि हम इस समय एक कदम आगे बढ़ेंगे तो अंत में समाधान ढूंढ निकालेंगे।"
इस बीच आंध्र प्रदेश में पृथक तेलंगाना के समर्थन और विरोध में विभिन्न संगठनों प्रदर्शन भी किया है। प्रदर्शन की वजह से मंगलवार को कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को राज्य के विभिन्न इलाकों में रेलगाड़ियां रोकीं जिससे राज्य में रेल परिचालन प्रभावित हुआ। रेलवे के अधिकारियों ने एहतियात बरतते हुए 89 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया। राज्य परिवहन निगम की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
प्रदर्शनकारियों ने रेलगाडि़यां रोकीं
आंध्र और रायलसीमा इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने 'रेल रोको' अभियान चला रखा है। कड़प्पा, गुंटूर और कृष्णा जिले में बड़ी संख्या में तेलंगाना विरोधी प्रदर्शनकारियों ने रेलगाड़ियों को रोक दिया। तेलंगाना मसले पर नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक का विरोध कर रही संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने 'रेल रोको' अभियान का आह्वान किया था। गुंटूर जिले में तिरुवंनतपुर-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस और माछेरला एक्सप्रेस को प्र्दशनकारियों ने रोक दिया।
विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारियों ने रेलगाड़ियां रोकी। नालगोंडा जिले में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ पर वाहनों की अवाजाही रोक दी थी। जेएसी ने सर्वदलीय बैठक के खिलाफ सोमवार को भी आंध्र और रायलसीमा क्षेत्रों में बंद का आह्वान किया था।
तेलंगाना विरोध और समर्थन की लपटें मंगलवार को दिल्ली तक पहुंच गईं। दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन का यह सिलसिला लगभग आधे घंटे तक जारी रहा। उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के लोकसभा सदस्य वेणुगोपाल रेड्डी शामिल थे। रेड्डी राज्य विभाजन के घोर विरोधी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications