Keerthana Menon Viral Video: कौन हैं कीर्तन मेनन? मां ने तय की शादी तो बेटी ने मुंडवाया सिर,अब खुद बताई सच्चाई

Keerthana Menon Viral Story: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कंटेंट वायरल होते हैं जो हर किसी को हैरान और सोचने पर मजबूर कर देते हैं। आज कल इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लाखों लोगों का ध्यान खींचा।

दरअसल, वायरल वीडियो में एक लड़की बिना किसी झिझक के अपने लंबे बाल मुंडवाती नजर आती है। इसके साथ ही शादी से जुड़ा एक कैप्शन भी लिखा है। बस फिर क्या था जैसी ही वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ लोगों ने एक बार फिर शादी को लेकर परिवार औक समाज के दबाव को लेकर बहस शुरू कर दिया।

who-is-keerthana-menon-girl-shaves-head

इसके साथ ही इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया। कई यूजर्स ने लड़की की तारीफ की, तो कुछ ने इसे भारतीय समाज में लड़कियों पर शादी के दबाव का प्रतीक बताया। आईए जानते हैं कौन हैं कीर्तन मेनन, जिन्होंने शादी से बचने के लिए गंजा हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद इस दावे के पीछे कितनी सच्चाई है इस पर खुल कर अपनी बात रखी...

कौन हैं कीर्तन मेनन, क्या है वायरल वीडियो में?

कीर्तन मेनन पेशे से एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और यूट्यूब-इंस्टा पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कीर्तन मेनन बेहद शांत बैठी दिखाई देती हैं, औऱ एक व्यक्ति उनके लंबे बाल मन काट रहा है। उनके हाथ में एक कपड़ा भी होता है, जिसमें कटे हुए बाल गिरते हैं।

वीडियो का कैप्शन था-"POV: My Mom Planned My Marriage"। इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा छेड़ दी कि लोगों ने मान लिया कि कीर्तना ने शादी से बचने के लिए अपने बाल मुंडवा लिए हैं।

कुछ ही घंटों में वीडियो लाखों व्यूज के साथ वायरल हुआ और इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया। कई लोगों ने इसे महिलाओं की आजादी से जोड़ कर देखा, जबकि कई यूजर्स ने भारतीय परिवारों में लड़कियों पर शादी के दबाव को लेकर बहस शुरू कर दी।

वायरल वीडियो पर मजे डिबेट को लेकर कीर्तन मेनन ने क्या कहा?

वायरल होने के बाद कीर्तन मेनन ने मीडिया से बातचीत में साफ किया कि इंटरनेट पर चल रही कहानी पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया कि शादी को लेकर परिवार की ओर से उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था।

कीर्तन कहती हैं- सिर मुंडवाना उनका पूरी तरह व्यक्तिगत फैसला था। उन्हें अपने लुक चेंज करते रहना पसंद है और इसी पैशन को फॉलो करते हुए उन्होंने सिर मुंडवाने का फैसला लिय़ा। उन्होंने अपनी मां से इस बारे में बात की और दोनों साथ में पास के एक मंदिर गए, जहां उन्होंने सिर मुंडवा लिया।

कीर्तन ने बताया कि उनके इस फैसले के पीछे क्या रिजन था इसका पूरा वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। हालांकि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इंस्टाग्राम की छोटी-सी क्लिप इतनी तेजी से वायरल हो जाएगी।

लड़कियों का सिर मुंडवाना भी सामान्य बात होनी चाहिए: कीर्तन मेनन

कीर्तन का मानना है कि महिलाओं का सिर मुंडवाने समाज में इतनी आश्चर्यजनक बात क्यों लगती हैं? इसे भी सामाजिक तौर पर बिल्कुल सामान्य रूप से स्वीकार किया जाना चाहिए। अगर यही काम कोई लड़का करता, तो शायद यह इतना बड़ा मुद्दा ही नहीं बनता।

लेकिन एक लड़की के सिर मुंडवाने पर लोगों ने इसे अलग नजर से देखा और तरह-तरह की कहानियां बना लीं। उनका कहना है कि किसी महिला का हेयरस्टाइल या सिर मुंडवाने का फैसला उसकी निजी पसंद हो सकती है और इसे हमेशा किसी सामाजिक या पारिवारिक समस्या से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

महिलाओं की पसंद को लेकर इंटरनेट पर फिर छिड़ी बहस

कीर्तन मेनन के वायरल वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल महिलाओं की निजी जिंदगी औऱ उनके व्यक्तिगत पसंद से जुड़ा है...सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या महिलाओं के रूप-रंग को लेकर समाज आज भी अलग नजरिया रखता है? क्या किसी महिला के निजी फैसले को तुरंत सामाजिक आंदोलन मान लेना सही है? क्या इंटरनेट पर वायरल होने वाली हर कहानी सच होती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+