शादी से 3 दिन पहले होने वाले पति की हत्या, जीजा के प्यार में अंधी हुई लड़की, सिया जैसी निकली झारखंड की उर्मिला

Jharkhand Giridih Neeraj Hajra Death Case: इंदौर के सोनम रघुवंशी केस और पुणे के सिया गोयल कांड की यादें अभी धुंधली भी नहीं हुई थीं कि झारखंड के गिरिडीह से भी ठीक वैसी ही वारदात सामने आई है। यहां एक लड़की ने अपनी शादी से महज तीन दिन पहले अपने ही होने वाले पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' की तरह साजिश रचकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़की का अपने ही जीजा से प्रेम संबंध था। इसी वजह से लड़की और उसके प्रेमी जीजा ने मिलकर हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद शव को बिहार के जंगल में फेंका गया। पुलिस ने फिलहाल लड़की और उसके प्रेमी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Giridih Neeraj Hajra Death Case

क्या है गिरिडीह का यह खौफनाक मामला?

यह पूरी घटना गिरिडीह जिले के जमुआ इलाके की है। जमुआ चौक के रहने वाले शुभम हाजरा ने अपने 20 साल के इकलौते बेटे नीरज हाजरा का रिश्ता उर्मिला नाम की लड़की से पक्का किया था। घर में शहनाइयां बजने वाली थीं और 7 जुलाई को शादी होनी थी। दूल्हा नीरज राजस्थान में काम करता था और अपनी शादी के लिए 4 जुलाई को अपने घर लौट रहा था। घर पहुंचने से कुछ देर पहले उसने ट्रेन से उतरकर अपने पिता को फोन भी किया।

पिता उसे लेने पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही नीरज का होने वाला साढ़ू सुभाष पासवान उर्फ राजदेव हाजरा( जीजा) उसे अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गया। इसके बाद नीरज न तो अपने घर पहुंचा और न ही उसका कोई सुराग मिला। परेशान घरवालों ने जब सुभाष से बात की, तो उसने टालमटोल करते हुए कहा कि उसने तो नीरज को रात में ही घर के लिए भेज दिया था।

जीजा-साली के अवैध रिश्ते ने ली नीरज की जान

झारखंड पुलिस की जांच में सामने आया है कि उर्मिला का अपने ही जीजा सुभाष पासवान के साथ पिछले ढाई साल से अफेयर चल रहा था। उर्मिला अपने जीजा के प्यार में इस कदर पागल थी कि वह किसी और से शादी नहीं करना चाहती थी। जब उसकी शादी नीरज से तय हुई, तो उसे अपने प्रेमी जीजा को खोने का डर सताने लगा।

सुभाष ने भी उर्मिला को भरोसा दिया था कि वह उसे अपने साथ ही रखेगा और उसकी शादी कहीं और नहीं होने देगा। बस इसी सनक के चक्कर में दोनों ने मिलकर नीरज को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।

बेला जंगल में हुई नीरज हाजरा की हत्या

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने पूरे मामले की जानाकारी सोमवार (13 जुलाई) को दी है। पुलिस के मुताबिक साजिश के तहत उर्मिला ने नीरज को फोन करके झारखंड-बिहार की सीमा पर स्थित बेला जंगल के पास मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही नीरज वहां पहुंचा, उर्मिला और उसके जीजा सुभाष ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

नीरज को बेरहमी से गोदने के बाद दोनों ने उसकी लाश को जंगल के भीतर फेंक दिया, ताकि जंगली जानवर शव को खा जाएं और सबूत हमेशा के लिए मिट जाएं। इधर नीरज जब घर नहीं लौटा तो उसके पिता ने 5 जुलाई को जमुआ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। आखिरकार 5 दिनों बाद नीरज का शव बिहार के जमुई जिले के बीचकोड़वा जंगल से बरामद हुआ।

पुलिस ने कैसे किया इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा?

नीरज की लाश मिलने के बाद गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने एक्शन लिया। उन्होंने खोरी महुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार की अगुवाई में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई। घरवालों का कहना था कि नीरज की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में पुलिस के दिमाग में शादी टूटने या मंगेतर के एंगल का शक आया।

पुलिस ने जब घटनास्थल के पास के एक्टिव मोबाइल नंबरों का डेटा निकाला, तो पाया कि मंगेतर उर्मिला का मोबाइल भी मर्डर के वक्त उसी बेला जंगल की लोकेशन पर एक्टिव था। पुलिस ने फौरन उर्मिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो वह टूट गई और उसने पूरी कहानी उगल दी।

एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने कहा,

"मुख्य आरोपी सुभाष पासवान ने अकेले ही नीरज पर चाकू से हमला करने का जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई स्कूटी, एक बाइक, मोबाइल और दो चाकू बरामद कर लिए गए हैं। उर्मिला और उसके जीजा सुभाष दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस केस से जुड़े अन्य मददगारों की तलाश में बिहार और झारखंड में छापेमारी जारी है।"

इस पूरे मामले में जमुआ के थाना प्रभारी विभूति देव पर शुरुआती जांच में भारी लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं, जिसकी जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी जा रही है। लापरवाही से नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया है।

पुणे के सिया कांड से कितनी मिलती है यह कहानी?

यह मामला बिल्कुल पुणे के चर्चित 'केतन अग्रवाल और सिया गोयल' कांड जैसा ही है, जहां 26 साल के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या उसकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर कर दी थी। उस मामले में सिया ने केतन को धोखा देकर खाई में धक्का दे दिया था, जबकि झारखंड के इस मामले में उर्मिला ने अपने मंगेतर नीरज को जंगल में बुलाकर चाकू से गोदवाया। दोनों ही मामलों में मंगेतर ही अपने होने वाले पति की कातिल निकली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+