TET Paper Leak: 'सिस्टम की नाकामी के लिए उम्मीदवारों को सजा क्यों?' राहुल गांधी ने सीएम फडणवीस से की तीन मांगे

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पेपर लीक मामले को लेकर विपक्षी पार्टी हमलावर हो गए है। पेपर लीक होने के कारण लगभग छह लाख उम्‍मीदवारों का भविष्‍य अधर में अटका हुआ है लेकिन अभी तक परीक्षा की दोबारा तारीख घोषित नहीं की गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दें पर महाराष्‍ट्र की फडणवीस सरकार को घेरा है।

राहुल गांधी ने एक्‍स पर एक लंबी-चौड़ी पोस्‍ट हिंदी में शेयर की है और सरकार से सीधा सवाल करते हुए पूछा है कि , "गलती सिस्टम की है, तो फिर मेहनत से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को इसकी सज़ा क्यों दी जा रही है?" इसके साथ ही उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से तीन अहम मांग की है।

TET Paper Leak

छह लाख उम्मीदवार का भविष्‍य अधर में

राहुल गांधी ने अपनी पोस्‍ट में लिखा, "महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हो गया और परीक्षा रद्द कर दी गई। छह लाख उम्मीदवार का भविष्‍य अधर में है। दो हफ़्ते बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई नई तारीख़ घोषित नहीं की गई है। दोषी खुलेआम घूम रहे हैं, सिस्टम को बेदाग़ माना जा रहा है, और नतीजा उसे भुगतना पड़ रहा है जिसने ईमानदारी से कड़ी मेहनत की थी।

देश के भविष्‍य के शिक्षकों के साथ खिड़वाड़ है ये

उन्‍होंने आगे लिखा, ये देश के मौजूदा और भविष्य के शिक्षक हैं, जिनके हाथों में भारत का भविष्य है। ये वे लोग हैं जिन्होंने तैयारी करने, फ़ॉर्म भरने, फ़ीस देने और दूर-दराज़ के परीक्षा केंद्रों तक यात्रा करने में कई साल बिताए; अब, वे बस इंतज़ार कर रहे हैं-बिना किसी तारीख़ और बिना किसी जवाब के।

राहुल गांधी ने देवेंद्र फडणवीस के सामने रखीं तीन मांगें

  • टीईटी की परीक्षा की नई तारीख अभी घोषित कीजिए।
  • पेपर लीक के लिए जिम्‍मेदार पर कार्रवाई हो, अभ्‍यर्थी पर नहीं।
  • इस पेपर लीक के कारण जिन अभ्‍यर्थियों का साल बर्बाद हुआ है, उन्‍हें उम्र सीम में छूट दी जाए।

गलती संस्‍था की और सजा अभ्‍यर्थी को यह इंसाफ नहीं है

राहुल गांधी ने आगे लिखा "गलती संस्‍था की और सजा अभ्‍यर्थी को यह इंसाफ नहीं है। राहुल गांधी ने यह भी कहा, "17 जुलाई को मैं देहरादून में पेपर लीक के बढ़ते संकट के बारे में आपसे विस्तार से बात करूंगा। अब शिक्षा में क्रांति का समय आ गया है-एक ऐसा सिस्टम बनाने का, जिसमें युवाओं को अपनी कड़ी मेहनत का फल मिले, न कि सिस्टम की नाकामी का खामियाजा भुगतना पड़े।"

राहुल गांधी के समर्थन में आए लोग

TET पेपर लीक की वजह से पहले से ही अनिश्चितता का सामना कर रहे लाखों उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के रुख का ज़ोरदार समर्थन किया है। अब पूरा राज्य बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है कि राज्य सरकार कब परीक्षा की नई तारीख का ऐलान करेगी, दोषियों के ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई होगी और उम्मीदवारों की मांगों पर क्या सरकार क्‍या एक्‍शन लेगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+