Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 July: भारत-इंग्लैंड में कौन जीता टॉस? प्लेइंग इलेवन में किसे किया बाहर?

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में पहला एकदिवसीय मुकाबला खेल रही है। इंग्लैंड में अन विंबलडन का माहौल भी खत्म हो गया है। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम यही चाहेगी कि पहले मैच में टीम इंडिया को पराजित कर सीरीज में बढ़त के साथ शुरुआत की जाए।

हालांकि यह काम इतना आसान नहीं है क्योंकि भारत के पास अब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो ते20 सीरीज में नहीं थे। दोनों प्लेयर्स ने अपने एकदिवसीय करियर में बड़े-बड़े गेंदबाजों को रुलाने का काम किया है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

आज के मैच का टॉस कौन जीता?

इंग्लैंड की टीम में जोस बटलर अनुभवी होने के साथ ही फॉर्म में भी हैं। भारत के खिलाफ अंतिम टी20 मुकाबले में जोस बटलर के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी। आज के मैच का टॉस इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम इंडिया में केएल राहुल भी खेल रहे हैं, सीनियरों से भरी भारतीय टीम संतुलित नजर आ रही है।

मजबूत हुई भारत की गेंदबाजी

टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण भी अब सॉलिड दिख रहा है क्योंकि इसमें अनुभवी जसप्रीत बुमराह की एंट्री हो गई है। बुमराह के सामने बल्लेबाजों को सोचना पड़ता है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुल चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को बतौर स्पिनर टीम में रखा गया है। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन पहले ही घोषित कर दी थी। इंग्लैंड ने टी20 सीरीज में भी ऐसा ही किया था।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+