स्वाइन फ्लू: मृतकों की संख्या 1000 के पार

देश में मंगलवार को स्वाइन फ्लू के 62 नए मामले सामने आए हैं और पीड़ितों की संख्या 26,371 हो गई। फ्लू से गुजरात में रिकार्ड छह लोगों की मौत हो गई। इस तरह यहां मृतकों की संख्या 132 हो गई। महाराष्ट्र में तीन मौतों के साथ ही मृतकों की संख्या 278 हो गई।
3 अगस्त को हुई थी पहली मौत
महाराष्ट्र के पुणे में पिछले साल 3 अगस्त को स्वाइन फ्लू से पहली मौत हुई थी। केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में एक-एक लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में मंगलवार को स्वाइन फ्लू से संक्रमित 14 नए मामले सामने आए हैं।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू की सहायक नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में आज एच1एन1 वायरस से संक्रमित 14 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,495 हो गई हैं।" उन्होंने बताया कि 14 मामलों में छह बच्चे शामिल हैं। सोमवार को स्वाइन फ्लू से एक 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 73 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications