80 लाख रूपए की मछली

जापान में एक करोड़ 62 लाख येन यानी लगभग 80 लाख रूपए में बिकी एक विशाल टूना मछली ने सबसे महँगी मछली की बिक्री का पिछले नौ वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

राजधानी टोक्यो के मछली बाज़ार में बिकी ये टूना मछली 232 किलोग्राम भारी है, यानी औसत जापानी व्यक्ति से लगभग चार गुना अधिक.

नीले डैनों वाली इस टूना को जापान के मुख्य द्वीप होंशु के पास पकड़ा गया जहाँ का पानी अच्छी मछलियाँ मिलने के लिए विख्यात है.

टूना मछली को जापान में बहुत अधिक कीमती मछली समझा जाता है और वहाँ लोग जापानी सुशी व्यंजन में इसे कच्चा ही खाते हैं.

मगर हाल के समय में टूना मछली को लेकर चिंता जताई जाती रही है क्योंकि इनकी संख्या लगातार घट रही है.

नीलामी

रिकॉर्ड बनानेवाली टूना मछली को टोक्यो के सुकीजी मछली बाज़ार में नववर्ष पर होनेवाले पहली नीलामी में बिक्री के लिए रखा गया था.

मछली को नीलामी में जीता दो दावेदारों ने. टोक्यो के एक अत्यंत महँगे रेस्त्रां ने सुशी बार चलानेवाले हांगकांग के एक व्यवसायी के साथ मिलकर इस मछली के लिए सबसे ऊँची बोली लगाई.

पिछले साल इसी तरह की एक मछली एक करोड़ से कुछ कम येन में बिकी थी.

नीले डैनों (फ़िन) वाली टूना मछली सुशी का बादशाह कहा जाता है और बीबीसी के टोक्यो संवाददाता रोलैंड बर्क के अनुसार जापानी लोग इसे किसी भी दूसरे देश की तुलना में सबसे अधिक खाते हैं.

वैसे टूना को लेकर चिंता जतानेवाले वन्य जीव संरक्षणवादियों की माँग है कि टूना मछली को लुप्त होने से बचाने के लिए अटलांटिक और भूमध्यसागर में टूना मछली के पकड़ने पर रोक लगाई जानी चाहिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+