ऑस्ट्रेलिया में भारतीय का आधा जला शव मिला

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में चल रहीं खबरों के मुताबिक 29 दिसंबर को न्यू साउथ वेल्स में एक युवक का आधा जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस युवक के भारतीय होने की संभावना व्यक्त की है। पुलिस के मुताबिक युवक का शव ग्रिफित में सड़क के किनारे पड़ा पाया गया।
पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हालांकि इस बात की खोज बीन की जा रही है, कि यह शव भारतीय का है या नहीं। इसके लिए पुलिस कई भारतीयों से पूछताछ कर रही है। खबर यह भी है कि यह मामला भी नस्लीय हमले से जुड़ा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications