ओबाम के रात्रिभोज में शामिल हुआ था एक और बिन बुलाया मेहमान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा कि यह अज्ञात तीसरा व्यक्ति भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में रात्रिभोज में पहुंचा लेकिन पहले से मंजूर मेहमानों की सूची में उसका नाम नहीं था।
सीक्रेट सर्विस ने कहा कि यह व्यक्ति सुरक्षा जांच से होकर गुजरा और ओबामा तथा उनकी पत्नी मिशेल से सीधे तौर पर नहीं मिला।
दो अवांछित मेहमानों तारिक और मिशेल सलाही के 24 नवंबर के रात्रिभोज में घुसने के बाद सुरक्षा की समीक्षा में इस ताजा रहस्य का पता लगा।
सलाही दंपति ओबामा और उपराष्ट्रपति जो बिडेन के साथ फोटो खिंचवाने में भी सफल रहे। सीक्रेट सर्विस ने कहा कि सुरक्षा चूक के चलते उसने विदेशी मेहमानों की सुरक्षा प्रक्रिया में पहले ही बदलाव कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications