झारखंड में शीत लहर से 27 मरे, विद्यालयों के समय में बदलाव
रांची, 5 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में शीत लहर की चपेट में आकर 27 लोगों की मौत हो गई है और राज्य में जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसके चलते राज्य सरकार को विद्यालयों के समय में फेरबदल करना पड़ा है।
पारा लुढ़कने और धुंध छाने से रेल व बस यातायात सेवाएं प्रभावित हुई हैं जबकि दफ्तरों में कर्मचारियों की उपस्थिती में भी कमी आई है।
राज्य में क्रिसमस की छुट्टियों के बाद विद्यालय सोमवार को ही खुले थे। जिला प्रशासन द्वारा परिवर्तित समय सारणी मंगलवार से विद्यालयों में लागू कर दी गई।
राजधानी रांची में सर्दी से सबसे अधिक सात लोगों की मौत हुई है। रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रांची जिला प्रशासन ने शहर में विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications