युवा क्रिकेटर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली प़ुलिस की विशेष शाखा ने दक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन फ्लाईओवर के पास से अजय राज सांगवान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्तौल और सात कारतूस बरामद हुए हैं।
सांगवान दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कुख्यात है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त वाई.एस. डडवाल ने बताया, "सांगवान गगनदीप सिंह की हत्या के लिए भी वांछित था।" उसके सिर पर 50,000 रुपये का पुरस्कार था।
गगनदीप सिंह की उस समय गोली लगने से मौत हो गई थी, जब सांगवान और उसके साथियों (अंकित चौहान, मुकरिद तालियन और राहुल सांगवान) ने मेरठ में नौ अक्टूबर को एक दुकानदार के साथ स्नैक्स को लेकर हुए विवाद के बाद गोलियां दागनी शुरू कर दी। राहुल सांगवान पहले ही गिरफ्तार कर किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications