महाराष्ट्र: गर्भवती महिला को पति ने जलाया

मिराज थाने के उप निरीक्षक पी. आर. सावंत का कहना है कि नाराज सास ने अपने पति नेकू पाटिल और बेटे शिवाजी के मना करने के बावजूद संगीता को घर से बाहर निकाल दिया था। अगली सुबह जब संगीता परिवार के सदस्यों को नाश्ता परोस रही थी तभी उसके नाराज पति ने अपने पिता के सामने ही उस पर कैरोसिन छिड़ककर उसे जला दिया।
संगीता को सांग्ली सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। संगीता के मौत से पहले दिए बयान और नेकू के बयान के आधार पर पुलिस ने शिवाजी को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर हत्या का मामला दर्ज किया है। हंसा को भी मृतक महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिकारी सावंत ने बताया कि संगीता के विवाह के बाद से ही उसकी सास उसे प्रताड़ित कर रही थी। उसका दो वर्ष पहले विवाह हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications