उड़ीसाः महिला नक्सली का आत्मसमर्पण

जिले के पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की स्थानीय इकाई जंगुदी दलाम की सदस्य लक्ष्मी पिदकाका उर्फ सुनीता ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
भुवनेश्वर से लगभग 390 किलोमीटर दूर रायगाड़ा में उक्त महिला नक्सली ने आत्मसर्मण कर दिया। महिला रायगाड़ा जिले के गुलूंडा गांव की रहने वाली थी। रायगाड़ा और गजपति जिले में एक दर्जन से अधिक मामलों में उसकी तालाश थी।
उल्लेखनीय है कि सुनीता वर्ष 2006 में नक्सली संगठन में शामिल हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications