एसएम कृष्णा ने थरूर को नसीहत दी

एसएम कृष्णा ने थरूर को नसीहत दी

केंद्र सरकार के वीज़ा संबंधी नियम कड़े करने के फ़ैसले पर नेटवर्किंग साइट पर टिप्पणी करने के मामले विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने अपने राज्यमंत्री शशि थरूर की आलोचना की है.

उन्होंने कहा कि वीज़ा के मुद्दे पर सरकार गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश के मुताबिक ही चलेगी. एसएम कृष्णा ने थरूर को सलाह भी दी कि इस मामले पर मतभेदों को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए.

उल्लेखनीय है कि विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर ने वीज़ा नियम कड़े करने के केंद्र सरकार के फ़ैसले पर सवाल उठाया था. सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर पर टिप्पणी करते हुए शशि शरूर ने लिखा था, " विदेशी नागिरकों के लिए वीज़ा नियम में सख़्ती बरतने से क्या वास्तव में देश की सुरक्षा व्यवस्था मज़बूत होती है. 26/11 के हमलावर कोई वीज़ा लेकर देश में नहीं घुसे थे."

नियम कड़े

दरअसल, पाकिस्तानी मूल के अमरीकी नागरिक डेविड कोलमेन हेडली को अमरीकी जाँच एजेंसी एफ़बीआई ने हाल ही में गिरफ़्तार किया था.

जाँच एजेंसियों का दावा है कि मुंबई हमले से पहले और बाद में इस शख़्स ने भारत का कई बार दौरा किया और मुंबई हमलों के स्थानों की पहचान की. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों के लिए वीज़ा नियम सख्त बनाने की बात कही थी.

शशि थरूर ने ट्विटर में लिखा है, "सरकार के इस क़दम से सामान्य लोगों को भारत आने में परेशानी होगी और इससे देश को लाखों डॉलर का नुक़सान भी होगा."

हालांकि शशि थरूर ने यह भी लिखा है कि इस तरह के सवाल के लिए सरकार के पास कोई आसान जवाब नहीं है. इससे पहले भी शशि थरूर ने सरकार के खर्चे कम करने पर टि्वटर पर टिप्पणी की थी जिससे विवाद उत्पन्न हो गया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+