ईरान: नेताओं की गिरफ़्तारी पर ओबामा बरसे

ईरान: नेताओं की गिरफ़्तारी पर ओबामा बरसे
अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान में सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ एकजुटता जताते हुए माँग की है कि गिरफ़्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को तत्काल रिहा किया जाना चाहिए.

रविवार को ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान पुलिस फ़ायरिंग हुई थी जिसमें आठ लोग मारे गए थे और कई प्रमुख विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया गया था. अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना था, "अमरीका ईरान में निर्दोष लोगों को हिंसक और अन्यायपूर्ण तरीके से दबाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करता है."

सोमवार को ईरान की सरकार ने पूर्व विदेश मंत्री इब्राहीम याज़दी, मानवाधिकार कार्यकर्ता एमादेदीन बाग़ी, विपक्षी नेता मीर हुसैन मुसावी समेत अनेक नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया था. ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा है कि मुसावी के भतीजे सईद अली मुसावी और चार अन्य के शवो का फ़ॉरेंसिक टेस्ट हो रहा है. ये लोग रविवार को पुलस और प्रदर्शनकारियों की बीच हुई झड़प में मारे गए थे.

मुसावी के परिवार ने कहा है कि उनकी इजाज़त के बिना अस्पताल से सईद अली मुसावी के शव को कही ले जाया गया है. विपक्ष ने आरोप लगाया है कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि उनकी अंत्येष्टि के मौके पर प्रदर्शनकारी फिर से एकत्र न हो जाएँ.

मुसावी की वेबसाइट के मुताबिक उन्हें रविवार को पीठ में तब गोली लगी थी जब सुरक्षा बलों ने उन पर फ़ायरिंग की थी.उधर ईरान की सरकार ने भीड़ पर फ़ायरिंग करने का खंडन किया है और कहा है कि जो लोग मरे हैं वे संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गए हैं.

ग़ौरतलब है कि जून में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों के विवादों में घिर जाने के बाद ये प्रदर्शन शुरु हुए थे जो रुक-रुक कर अब भी जारी हैं और 1979 की क्रांति के बाद बनी इस्लामी सरकार के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती के रूप में सामने आए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+