पाकिस्तान में स्वाइन से मरने वालों की संख्या 5 हुई
इस्लामाबाद, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की मौत के बाद पूरे देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने शनिवार को सिंध के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉक्टर सगीर अहमद के हवाले से खबर दी कि उत्तरी नजीमाबाद इलाके के 70 वर्षीय वृद्ध और मवाच गोठ इलाके के 30 वर्षीय युवक की मौत स्वाइन फ्लू की वजह से हुई।
सगीर ने कहा कि एक और व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान में इस बीमारी के मरीजों की संख्या अब 55 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications