दुबई में दुनिया की सबसे बड़ी एम्बुलेंस
समाचार एजेंसी 'आरआईए नवोस्ती' ने समाचार पत्र 'अल बयान' के हवाले से खबर दी है कि अमीरात के स्वास्थ्य अधिकारियों ने जर्मनी में 16 लाख डॉलर कीमत अदा कर यह एम्बुलेंस बनवाई थी।
एम्बुलेंस को इस तरह से बनाया गया है कि आपात परिस्थितियों में बड़े पैमाने पर लोगों को इसकी सहायता से तत्काल चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। एम्बुलेंस में अलग-अलग वजन के 40 से 100 व्यक्तियों को एक साथ ले जाया जा सकता है।
'अल बयान' के मुताबिक इसका नाम गिनीज बुक में सबसे बड़ी एम्बुलेंस कार के तौर पर दर्ज हो चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications