बच्चे के शरीर में मिलीं 40 सुइयाँ

बच्चे के शरीर में मिलीं 40 सुइयाँ

ब्राज़ील में एक बच्चे के शरीर में कपड़े सिलने वाली 40 सुइयाँ मिली हैं. पुलिस का कहना है कि बच्चे के सौतेले पिता ने टोना-टोटका करते हुए ये सुइयाँ चुभाई थीं.

पुलिस के मुताबिक़ इस दो साल के बच्चे के सौतेले पिता रॉर्बटो कार्लोस ने यह स्वीकार किया है कि उसने बच्चे के शरीर में सुइयाँ चुभोई हैं. बच्चे का एक अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में इलाज़ किया जा रहा है. रॉर्बट कार्लोस ने बताया कि पत्नी का बदला लेने के लिए बच्चे को इस तरह से मारने के लिए उसकी मालकिन ने कहा था.

पत्नी का बदला

डॉक्टर बच्चे के शरीर से इन सुइयों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं. इनमें से कुछ सुइयाँ क़रीब दो इंच तक लंबी हैं. बच्चे को उसकी माँ अस्पताल लेकर आई थी और उसने बच्चे के पेट में दर्द और उल्टी की शिक़ायत की थी.

डॉक्टरों ने जब बच्चे का एक्स-रे किया तो उन्हें उसके गले, धड़ और पैरों में सुइयाँ दिखाई दीं. उनमें से एक ने उसके फेफड़े को भी पंचर कर दिया था. पुलिस ने बताया कि रॉर्बट कार्लोस गिरफ़्तारी के बाद टूट गया और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

समाचार एजेंसी एएफ़पी ने इबोट्रियामा के पुलिस प्रमुख हेल्दर फ़र्नाडीज संताना को यह कहते ख़बर दी है,''उसने यह बदला लेने और अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए किया.'' संताना ने बताया, ''उसकी मालकिन ने उससे कहा था कि वह बच्चे को एक भयानक अनुष्ठान के ज़रिए मार डाले.''

बच्चे की माँ ने पुलिस ने बताया कि घर में कुछ आपत्तिजनक चीजें मिलने के बाद उसे शक़ हुआ कि उसका बच्चा काला जादू से संबंधित किसी अनुष्ठान का शिकार हुआ है. उसने यह बात रॉर्बट कार्लोस को भी बताई.

डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के शरीर से सुइयाँ निकाल दी जाएँगी लेकिन अंगों में घुसी सुइयों का निकाल पाना काफ़ी मुश्किल है क्योंकि इससे काफ़ी नुक़सान होगा. डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे के शरीर पर घाव का कोई निशान नहीं हैं. ख़बरों में बताया गया है कि बच्चे की हालत गंभीर है लेकिन रविवार को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+