तेलंगाना मसले पर लोकसभा में हंगामा (लीड-1)

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकसभा में गुरुवार को अलग तेलंगाना के समर्थन और विरोध में जमकर हुए हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी।

अलग तेलंगाना राज्य के समर्थक और विरोधी दोनों पक्षों के हंगामे के कारण कार्यवाही में बाधा पड़ने की वजह से लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने शुरूआती 15 मिनट के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दो घंटे के लिए स्थगित कर दी।

भोजनकाल से पूर्व सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित हुई। पहले कार्यवाही 15 मिनट के लिए 11.15 बजे स्थगित की गई। सदन की कार्यवाही 11.30 बजे दोबारा शुरू हुई। उसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही सुचारू रूप से चली और उसके बाद फिर से शोर-गुल शुरू हो गया।

सांसदों ने हाथों में तख्तियां थाम रखी थीं। इन तख्तियों पर 'हम एकीकृत आंध्र प्रदेश चाहते हैं' लिखा था। कुछ कांग्रेसी सांसदों ने भी तख्तियां उठा रखी थीं जिन पर तेलुगू में वही लिखा था। लेकिन वे अपनी सीट से नहीं उठे।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के पुत्र वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने भी उनका साथ चुपचाप अपनी सीट के समीप खड़े रहकर दिया।

एकीकृत आंध्र प्रदेश के पक्षधरों का विरोध तेलंगाना क्षेत्र के सांसदों ने किया। इनमें कांग्रेस और तेलुगू देशम पार्टी के सदस्य शामिल थे जिन्होंने 'जय तेलंगाना' की तख्तियां थाम रखी थीं।

अध्यक्ष मीरा कुमार ने शोरगुल के बीच कहा, "तख्तियां मत दिखाइये। कृपया सदन में ये सब शुरू मत कीजिए।"

उन्होंने बार-बार कहा, "इस सदन की कुछ मर्यादा है। यह मर्यादा का उल्लंघन है। कृपया मर्यादा बनाए रखिए।"

पंद्रह मिनट की अवधि में शोरगुल के दौरान 28 दस्तावेज पटल पर रखे गए। शोर के बीच दस्तावेज पेश कर रहे सांसदों की कोई बात सुनी नहीं जा सकी। इसके बाद लोकसभाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+