काबुल में आत्मघाती हमला

काबुल में आत्मघाती हमला

अधिकारियों का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं.

ये धमाका वज़ीर अकबर ख़ान ज़िले में एक होटल के नजदीक हुआ.

इस होटल में विभिन्न सहायता एजेंसियों और दूतावासों के अधिकारी आकर ठहरते हैं और ये कड़ी सुरक्षा वाला क्षेत्र माना जाता है.

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने बताया कि इस हमले में पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद ज़िया मसूद के दो सुरक्षा गार्ड भी मारे गए हैं.

ये हमला राष्ट्रपति करज़ई के भ्रष्ट्राचार संबंधी एक सम्मेलन के उदघाटन से ठीक पहले हुआ.

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति करज़ई पर पश्चिमी देशों का भ्रष्ट्राचार के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का भारी दबाव है.

पिछले महीने काबुल में नैटो के एक आधार शिविर के बाहर एक कार बम हमला हुआ था जिसमें तीन विदेशी सैनिक और तीन अफ़ग़ानिस्तानी नागरिक घायल हुए थे.

बड़ा हमला

करज़ई के दोबारा राष्ट्रपति पद संभालने लेने के बाद ये पहला बड़ा हमला है.

दोबारा सत्ता में आने के बाद राष्ट्रपति करज़ई ने भ्रष्ट्राचार और सुरक्षा प्रदान करने का वादा किया था.

एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना था कि एक काले रंग का वाहन जब हीतल होटल के पास से गुजरा तो उसमें धमाका हुआ.

हुमायूँ अज़ीज़ी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया,'' ये वाहन होटल के नाके पर धीरे धीरे पहुँचा और फिर धमाके कर इसे उड़ा दिया.''

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि आसपास काले धुएं का बादल और कार के कलपुर्जे आसपास देखे गए.

उनका कहना था कि सैकड़ों पुलिस और जाँच अधिकारी घटनास्थल पर जाँच पड़ताल कर रहे थे.

संवाददाता का कहना है कि काबुल कड़ी सुरक्षा वाला क्षेत्र है और पिछला साल तालेबान की सत्ता समाप्त होने के बाद सबसे हिंसक रहा है.

इस हमले में पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद ज़िया मसूद के घर को भी नुक़सान पहुँचा है, लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि इस हमले का निशाना पूर्व उपराष्ट्रपति थे.

समाचार एजेंसी एपी का कहना है कि इस धमाके से होटल को भी नुक़सान पहुँचा है लेकिन होटल में रुके किसी शख्स को चोट नहीं पहुँची है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+