महाराष्ट्र में हिन्दी भाषी डरें नहीं: चव्हाण

चव्हाण ने एक प्रेसवार्ता में कहा, "महाराष्ट्र सभी के लिए है। कोई भी व्यक्ति किसी भी राज्य में जा सकता है। हम संविधान में भरोसा रखते हैं और कोई भी व्यक्ति महाराष्ट्र में आ सकता है और निर्भय होकर वहां रह सकता है।" चव्हाण बिहार और झारखण्ड के लोगों पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा किए गए हमलों के बारे में पूछे गए प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।
विधायकों को दंडित किया
राज्य विधानसभा में मनसे सदस्यों द्वारा राष्ट्रभाषा हिंदी का अपमान करने संबंधी सवाल पर चव्हाण ने कहा कि इन विधायकों को दंडित किया जा चुका है।
इस दावे पर कि महाराष्ट्र सरकार मनसे को बढ़ावा दे रही है और मनसे कार्यकर्ताओं के प्रति नरम रवैया अपना रही है, चव्हाण ने कहा कि मनसे बाल ठाकरे के परिवार में विवाद का परिणाम है और इस बात का कोई प्रश्न नहीं उठता कि हम उसे बढ़ावा दे रहे हैं। चव्हाण ने अपनी इस बात से एक बार फिर महाराष्ट्र में रह रहे हिन्दी भाषियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications