फिलीपींस की जेल से 31 कैदी फरार
मनीला।
दक्षिणी फिलीपींस की एक जेल पर रविवार को संदिग्ध मुस्लिम विद्रोहियों ने हमला कर दिया, जिस कारण 31 कैदी फरार होने में कामयाब रहे। इस हमले में दो लोगों की मौत भी हो गई। समाचर एजेंसी डीपीए के अनुसार जेल से फरार होने वालों में कई मुस्लिम अलगाववादी भी शामिल है। id="toptextpromo">पुलिस
के अनुसार रविवार को बासिलान प्रांत के सुमागडांग जिले की एक जेल की दीवार तोड़कर करीब 30 बंदूकधारियों ने कैदियों को भगा दिया। जेल अधीक्षक अबुबकर तुलावी ने कहा कि हमलावरों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी भी हुई। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी और एक संदिग्ध हमलावर मारा गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।











Click it and Unblock the Notifications