जल्दी मिला ओबामा को नोबेल: दलाई लामा

एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान दलाई लामा ने कहा कि ओबामा इस पुरस्कार के हकदार हैं, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन जितना संघर्ष मदर टेरेसा और मार्टिन लूथर किंग ने किया उतना अभी उन्होंने नहीं किया था।
आध्यात्मिक गुरू ने कहा कि ओबामा काफी ऊर्जावान और काफी सक्षम भी हैं। उनका मानना है कि यदि आप यथार्थवादी हैं तो इसे कुछ जल्दी कहा जा सकता है, लेकिन यह कोई मायने नहीं रखता, क्योंकि मैं जानता हूं कि ओबामा काफी सक्षम व्यक्ति हैं।












Click it and Unblock the Notifications