अब उठी विदर्भ को अलग करने की मांग

Vidarbha Map
नागपुर। तेलंगाना राष्‍ट्रीय समिति के नेता के चंद्रशेखर राव के अनशन और आंध्र प्रदेश में भारी बवाल के बाद तेलंगाना को आंध्रा से अलग करने पर केंद्र की मंजूरी के बाद अब विदर्भ को महाराष्‍ट्र से अलग करने की मांग तेज हो गई है।

विदर्भ के रूप में नए राज्य की यह मांग पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार ने गुरुवार को उठाई। गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलकर उन्‍होंने विदर्भ को अलग राज्य बनाने की मांग रखी। मुत्तेमवार ने कहा है कि दर्भ के लोग लंबे समय से शांतिपूर्ण ढंग से अलग राज्य की मांग करते रहे हैं और वहां नया राज्य बनाने की सभी संभावनाएं मौजूद हैं।

अलग विदर्भ की मांग कितनी आगे जाएगी या कौन सा मोड़ लेगी यह तो अभी तय नहीं हैं, लेकिन तेलंगाना के अलग होने से यह जरूर तय हो गया है कि यदि सरकार इसी तरह मानती रही तो उत्‍तर प्रदेश के बुंदेलखंड को अलग करने की बात जल्‍द ही उठेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+