केंद्र ने माना-हद से ज्यादा बढ़ी महंगाई

तेजी से बढ़ती महंगाई से चिंतित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। सोनिया गांधी के मुताबिक प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने उन्हें बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
सोनिया गांधी ने इस संबंध में कहा कि हाल में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों का लगातार बढ़ना सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि इस साल मौसम ने भी साथ नहीं दिया। कई राज्यों में कम वर्षा के कारण फसल ठीक से नहीं हुई। इस कारण स्थिति और गंभीर हो गई है।
सोनिया गांधी ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने में राज्य सरकारों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। आम लोगों को सही दर पर वस्तुएं उपलब्ध कराना राज्यों की जिम्मेदारी है।












Click it and Unblock the Notifications