बाबरी विध्वंस पूर्व नियोजित कार्रवाई: चिदंबरम

P Chidambaram
नई दिल्ली। विवादित बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की जांच करने वाली लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट पर मंगलवार को लोकसभा में हुई गर्मागर्म बहस का जवाब देते हुए गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि अयोध्या के विवादित ढांचे को गिराने की कार्रवाई पूर्व नियोजित थी, जिसको राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी लेने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेता बच नहीं सकते। चिदंबरम ने कहा कि विभिन्न राज्यों से आए कार सेवकों और उन्हें उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का एक मात्र उद्देश्य ढांचे को गिराना था।

भाजपा सदस्यों की नारेबाजी के बीच चिदंबरम ने उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इस बारे में केंद्र सरकार, सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय एकता परिषद के समक्ष झूठ बोला था।

चिदंबरम ने यह भी स्वीकार किया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री दिवंगत पी.वी.नरसिम्हा राव ने भी इस मामले में एक गलती की थी। लेकिन उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक गलती थी, वह यह कि तत्कालीन प्रधानमंत्री ने भाजपा नेताओं के झूठे वादे पर विश्वास कर लिया था। चिदंबरम ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने अपने इस गलत राजनीतिक निर्णय की कीमत अदा की है।"

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने इस रिपोर्ट को विकृत, निराधार और तर्कहीन बताया जबकि कांग्रेस ने भाजपा पर बांटने की राजनीति करने तथा बाबरी की हिफाजत के मामले में गलत वादे करने का आरोप लगाया। आयोग की रिपोर्ट पर दो दिनों तक चली बहस के अंत में भाजपा ने बाबरी विध्वंस को स्वस्फूर्त जन आक्रोश का परिणाम बताया और कहा कि यह कोई पूर्वनियोजित साजिश नहीं थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+