25 आईटीआई स्थापित करेगा त्रिपुरा

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए नए आईटीआई की स्थापना के लिए केंद्रीय मंत्रालय 125 करोड़ रुपये की अनुमानित आर्थिक सहायता देगा।
चौधरी ने कहा, "केंद्रीय मंत्रालय ने 25 में से दो आईटीआई के लिए कोष मंजूर कर लिया है।" मंत्री के मुताबिक राज्य के आंतरिक, जनजातीय एवं अल्पसंख्यक बहुल और पिछड़े इलाकों में नए आईटीआई शुरू होंगे।
नए 25 आईटीआई खुल जाने के बाद राज्य में इस तरह के प्रशिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी। वर्तमान में त्रिपुरा में करीब 600,000 पंजीकृत शिक्षित बेराजगार युवा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications