'हमले के बावजूद बातचीत जारी रहेगी'

'हमले के बावजूद बातचीत जारी रहेगी'

अल्ताफ़ हुसैन

बीबीसी संवाददाता, श्रीनगर

भारत प्रशासित कश्मीर में हुरिर्यत कॉन्फ़्रेंस प्रमुख अलगाववादी नेता फ़जल हक़ क़ुरैशी की शुक्रवार को हत्या के प्रयास की निंदा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि 'केंद्र कश्मीर मुद्दे का हल खोजने के बारे में प्रतिबद्ध है और हर राजनीतिक वर्ग के नेता से चुपचाप बातचीत जारी रहेगी.'

शुक्रवार को फ़जल हक़ क़ुरैशी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी थी और उनके सर में गंभीर चोट आई है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

उधर हुर्रियत कॉन्फ़्रेस के उदारवादी माने जाने गुट के अध्यक्ष मीरवायज़ उमर फ़ारूक़ ने स्पष्ट कहा है कि हुर्रियत इन हमलों से घबराने वाली नहीं है और वह कश्मीर समस्या का हल खोजने के अपने प्रयास जारी रखेगा.

ग़ौरतलब है कि इस हत्या के प्रयास के विरोध में कश्मीर घाटी में हुर्रियत ने शनिवार को बंद का आहवान किया है.

बीबीसी संवाददाता अल्ताफ़ हुसैन के अनुसार पिछले कई सालों से फ़जल हक़ क़ुरैशी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और केंद्र के साथ हुर्रियत की वर्तमान बातचीत में भी वे मीरवायज़ के साथ थे और बातचीत में उनकी ख़ासी भूमिका थी.

दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने इस हत्या के प्रयास को 'बुज़दिल हरकत' बताया और कहा, "ये वही लोग हैं जिन्होंने पूर्व में जम्मू-कश्मीर को संकट की स्थिति में पहुँचा दिया था. ये भी साफ़ है कि ये लोग उन ताकतों की शह पर काम कर रहे हैं जो भारत से दुश्मनी रखना चाहते हैं."

उनका कहना था कि हमलावर वे लोग हैं जो नहीं चाहते कि जम्मू-कश्मीर की समस्या का हल बातचीत के ज़रिए निकाला जाए.

उन्होंने ये भी कहा कि वे हुर्रियत नेता मीरवायज़ उमर फ़ारूक़ के उस बयान से ख़ुश हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से कश्मीर मुद्दे के हल को खोजने के प्रयास जारी रखेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+