मस्तिष्क को सुरक्षित कर सकती है शीतलक चिकित्सा
दिल के दौरे से रक्त आपूर्ति में रुकावट आ जाती है, जिससे कोशिकाओं में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और वे रक्त में जहरीले यौगिक छोड़ देती हैं। इससे अंग प्रभावित होते हैं और मस्तिष्क पर दीर्घकालिक असर पड़ सकता है।
हाइपोथर्मिया चिकित्सा के द्वारा शरीर में बनने वाले इन यौगिकों का निर्माण कम हो जाता है, इससे मस्तिष्क में चोट का खतरा कम हो जाता है। दिल के दौरे की परेशानी से जूझ रहे वयस्क मरीजों में यह चिकित्सा बहुत सफल होती है। ऐसे नए जन्मे बच्चों, जिन्हें जन्म के समय अपर्याप्त ऑक्सीजन मिल पाती है, के लिए भी यह चिकित्सा लाभदायक हो सकती है।
इस चिकित्सा में दो दिनों के लिए मरीज का शारीरिक तापमान 89.6 डिग्री और 93.2 डिग्री फॉरनहाइट तक कम किया जाएगा, इसके बाद तापमान को धीरे-धीरे सामान्य शारीरिक तापमान तक लाया जाएगा और अगले तीन दिनों के लिए इसे ऐसा ही बनाए रखा जाएगा।
'कोलंबिया यूनीवर्सिटी कॉलेज ऑफ फीजीशियंस एंड सर्जन्स' के चार्ल्स शैचलीन, 'यूनीवर्सिटी ऑफ मिचिगन सी. एस. मॉट चिल्ड्रन्स हॉस्पीटल' के फ्रैंक डब्ल्यू मोलर और 'यूनीवर्सिटी ऑफ उटाह' के माइकल डीन ने संयुक्त रूप से यह अध्ययन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications