सोना 18500 के पार, चांदी भी तेज

बाजार में सोने-चांदी के दामों में तेजी लगातार जारी है। सोने के तेजी से बढ़ते दाम से यह साफ हो गया है कि जल्द ही 10 ग्राम सोने की कीमत 19000 के पार हो जाएगी। वहीं चादी भी 30000 रुपए के करीब पहुंच चुका है।
शादी की सहालग भी
गुरुवार को राजधानी के सराफा बाजार में सोना 18,550 रुपये प्रति दस ग्राम तक बिका। जबकि मात्र एक दिन पहले ही सोने की कीमत में 490 रुपए का उछाल देखा गया था। वहीं चांदी 29,900 रुपये प्रति किलो बिकी।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर में चल रही गिरावट के कारण निवेशक सोने में निवेश कर रहे हैं। यही नहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना जल्द ही 13 हजार डालर प्रति औंस के पार होने की संभावना है। इसके अलावा नवंबर के अंत में शुरू हुई शादी की सहालग भी इसका प्रमुख कारण है। दिल्ली के सराफा बाजार में सोना आभूषण के भाव 90 रुपये बढ़कर 18,400 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। वहीं गिन्नी 14,350 रुपये प्रति आठ ग्राम हो गई।












Click it and Unblock the Notifications