महाराष्ट्र सरकार ने गफूर से मांगी सफाई

यह बयान किसी और ने नहीं बल्कि खुद मुंबई पुलिस के पूर्व कमिशनर हसन गफूर ने दिया है। गफूर के इस बयान के बाद से महाराष्ट्र पुलिस हलकान हो गई है। वहीं राज्य सरकार ने उनसे बयान पर सफाई मांगी है।
मुख्यमंत्री ने तलब किया
मुंबई के पूर्व कमिश्नर हसन गफूर के बयान से पुलिस महकमे में हड़कंप जारी है। सभी अधिकारी इसी सोच में पड़ गए हैं, कि आखिर गफूर ने यह बयान किस आधार पर दिया है। उधर महाराष्ट्र सरकार बदनामी के दाग से बचने के लिए एक बार फिर सक्रिय हो गई है। सरकार ने कहा है कि पुलिस अधिकारीयों पर उंगली उठाने वाले हसन गफूर को अब अपने बयान के लिए लिखित सफाई देनी होगी।
राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री दोनों ने गफूर से बयान पर सफाई तलब की है। गफूर से पूछा गया है कि सरकारी पद पर रहते हुए उन्होंने इस तरह का बयान क्यों दिया? इसका अधार क्या है? अगर इसके पीछे सच्चाई है तो वो सरकार को अवगत कराएं। न कि मीडिया के सामने बयानबाजी करें।












Click it and Unblock the Notifications