26/11 की बरसी पर कहां हैं पीएम?

नई दिल्‍ली। पिछले साल मुंबई में हुए 26/11 हमले की बरसी पर जहां पूरा देश शहीदों और मृतकों को श्रद्धांजली दे रहा है, वहीं सबसे दुखद यह है कि देश के प्रधानमंत्री ऐसे समय में देश में ही नहीं हैं।

गुरुवार को देश के लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का संकल्‍प लिया। जगह-जगह राजनेता भाषणों के माध्‍यम से आतंकवाद से लड़ने की ताकत जुटाने में लगे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका में हैं। देखा जाए तो भारत के लिए यह काफी दु:ख की बात है कि उसका मुखिया ऐसे समय में उसके साथ नहीं है।

चल रहा जनता के मन में सवाल

यही नहीं यहां देश के सांसदों ने मिलकर एक श्रद्धांजली सभा तक का आयोजन नहीं किया। देखा जाए तो आज के दिन प्रधानमंत्री को देश में रहकर उन जगहों का दौरा करना चाहिए था, जहां आतंकी हमले हुए। उन लोगों से मिलना चाहिए था, जो हमले का शिकार हुए।

प्रधानमंत्री अपने अधिकारिक दौरे पर देश से बाहर थे तो कम से कम किसी एक सांसद को तो ऐसा करना ही चाहिए था। संसद में गुरुवार 26 नवंबर को एक बार फिर वैसा ही नजारा देखने को मिला, जैसा कि दो-तीन दिन पहले लिब्रहान रिपोर्ट के लीक होने और गन्‍ना मूल्‍यों में वृद्धि होने पर दिखा था। गुरुवार को भी हंगामे के बाद संसद स्‍थगित कर दिया गया।

देश के राजनेता आगे आए या नहीं, जनता सबसे आगे है। जनता ने 26/11 की बरसी पर एकजुटता का परिचय देते हुए यह दिखा दिया कि वे आतंकवाद से नहीं डरती। लेकिन इन सभी आयोजनों के बीच जनता के मन में एक सवाल हमेशा घूमता रहा, ऐसे समय में प्रधानमंत्री कहां हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+