ओबामा का मध्यस्थता से इंकार
वाशिंगटन। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच का विवाद ऐतिहासिक है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने इस बात से साफ इंकार किया कि दोनों एशियाई देशों के बीच अमेरिकी हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश है। मनमोहन सिंह अमेरिका के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा अमेरिका और भारत के संबंधों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
ओबामा ने मनमोहन सिंह के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक विवाद है। लेकिन इसके समाधान में अमेरिका के लिए कोई भूमिका नहीं है। हम चाहते हैं कि ऐसे रास्तों को प्रोत्साहित किया जाए जिससे भारत और पाकिस्तान सुरक्षित हो सकें और अपने विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications